जीआर की राशि में लूट के खिलाफ सीपीआई ने सीओ का निकाला अर्थी जुलूस, सीओ का पुतला दहन
सुभाष प्रसाद की रिपोर्ट
पानापुर (सारण)। गुरूवार को स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने जीआर की राशि में लूट के खिलाफ सीओ रंधीर प्रसाद का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला दहन किया। सीपीआई के जिला मंत्री रामबाबू सिंह तथा अंचल मंत्री मनोज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों सीपीआई कार्यकर्ताओं ने टोटहाॅ जगतपुर से सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अर्थी जुलूस निकाला और पुतला दहन किया।

अंचल मंत्री मनोज सिंह ने बताया कि टोटहाॅ जगतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13, 14 के सभी बाढ़ पीड़ितों को अभी तक जीआर की राशि नहीं मिली है। जबकि वार्ड 8, 7, 9, 12 में भी कई व्यक्तियों का नाम छूट गया है। जिन्हें 2017 में राशि मिली थी। इसके अलावे अन्य कई पंचायतों में भी इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है। बाढ़ में सैकड़ों परिवारों के मकान गिर गये हैं, जिन्हें मुआवजा देने की बात सरकार और स्थानीय सीओ कर रहें हैं। लेकिन अभी तक एक भी गिरे हुए मकान का जाँच नहीं हुआ है। जबकि बाढ़ की पानी हटे महिना दिन होने को है। मौके पर संजीव कुमार सिंह, राहुल राय, राकेश राय, सनोज भगत, ओमप्रकाश कुमार, चिन्टु सिह तथा संतोष राय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग