बनियापुर में दरवाजे पर खड़ी बोलेरो की चोरी, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। मुख्य बाजार बनियापुर से सटे प्यारेपुर गांव में दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरों ने गायब कर दी और किसी को कानोकान भनक तक नही लगी। वाहन स्वामी जहीरुल हक ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बोलेरो की बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरी बोलेरों गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी। गत गुरुवार की सुबह तीन बजे के करीब शौच के लिये जगे तो देखा कि गाड़ी खड़ी की गई जगह से गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।वाहन स्वामी ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते-देते चोर गिरोह के सदस्य इस हद तक सक्रिय हो गए कि दरवाजे पर पहुँच बड़ी गाड़ियों को भी अपना निशाना बना लगे। जो काफी चिंता का विषय है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर वाहन स्वामी अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर भय और दहशत में दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग