जीविका समूह को दिये आवेदन पर राशन कार्ड नहीं बनने पर महिलाओं ने किया हंगामा
बनियापुर (सारण) राशन कार्ड से वंचित जीविका समूह की महिलाओ ने राशन कार्ड नही बनने पर शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय पहुँच हो-हंगामा किया। जीविका समूह के महिलाओ ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लॉक डाउन में राशन से वंचितो को तुरन्त राशन कार्ड बनाने के लिए जीविका दीदियों के माध्यम से आवेदन लिया गया। मगर तीन पांच माह बीतने के बाद भी अब तक राशन कार्ड नही बना। जिसके कारण परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गई है, आवेदन में उषा देवी ,रानी देवी, शांति देवी आदि ने बताया है कि मार्च में ही जीविका दीदियों के माध्यम से राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन लिया गया। हमलोग जीविका समूह से भी आती है। बावजूद इसके अबतक तक राशन कार्ड नही बन पाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग