पीएम मोदी का समारोह पूर्वक मना जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त व मास्क देकर किया गया सम्मानित
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा विधानसभा अंतर्गत बहुआरा पट्टी स्थित एक निजी भवन में भाजपा नेता एवं समाजसेवी नागेंद्र राय के नेतृत्व में पीएम नरेन्द्र मोदी का 70 वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री 70 वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु मास्क देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, विधानसभा विस्तारक मुन्ना बाबा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, मढ़ौरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, नगरा मंडल अध्यक्ष चंद्रसेन कुंवर, मढ़ौरा नगर अध्यक्ष रामा शंकर प्रसाद, मढ़ौरा पूर्वी अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता मिश्रा जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन जयसवाल जी, मंडल उपाध्यक्ष आर्य सुमंत, वरीय नेता शंभू प्रसाद सिंह, श्यामनंदन विद्रोही, प्रोफेसर राम बाबू सिंह, डॉ राम बाबू सिंह, अवध किशोर सिंह (गांधीजी), श्रीराम उपाध्याय, भरदूल प्रसाद, तारकेश्वर राय, धनंजय शर्मा, संजय सिंह, अनिल साह, परमात्मा सिंह, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी