रायपुरा में दुकान से समान खरीदारी के क्रम में दो पक्षों में मारपीट में 4 घायल, दोनों पक्षाे ने दर्ज एफआईआर
भेल्दी(सारण)। रायपुरा में दुकानदार व ग्राहक में पंखे के डायना खरीदने व वापस करने को लेकर मारपीट हुई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के जय मंगल पंडित विनय कुमार पंडित तथा दूसरे पक्ष के राकेश राम हिमांशु कुमार और कृष्णा राम शामिल हैं। सभी के इलाज गड़खा सीएचसी में हुई। पहले पक्ष की जय मंगल पंडित ने बयान दर्ज कराया, जिसमें कहा कि सरायबक्स रायपुरा निवासी राकेश राम सचिन राम, धीरज राम, राजू राम, चंदन राम, संजय महतो, मनोज राम, बालेश्वर राम, प्रकाश महतो आदि मिठाई व बिजली के दुकान पर आए और बिना पैसा दिए पंखा का डायना मांगने लगे। मैंने मना किया तो गाली गलौज करते हुए लोहे की रड़ से मारपीट करने लगे। बचाने आए पुत्र विनय को भी मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। दोनों बेहोश हो गिर गए। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ करते हुए बिजली के समान लैपटॉप गल्ले में रखें 15 हजार रुपये छीन कर भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष के राकेश राम ने फर्द बयान दर्ज कराया। जिसमें जयमंगल पंडित, राजा पंडित, विनय कुमार पंडित को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा कि मेरा पुत्र हिमांशु कुमार पंखा के डायना बड़ा होने पर दूसरा डायना मांगने गया। जहां उक्त लोगों ने उसे मारपीट करने लगे जब मैं और मेरे बहनोई कृष्णा राम बचाने गए तो हमें भी लाठी डंडे रड़ से मारकर लहूलुहान कर दिया जेब से 20 हजार रुपये और गले से सोने के सिकड़ी छीन लिया।पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग