विश्वकर्मा पूजा करने जा रहे युवक का करेन्ट लगने से मौत, सदमें में परिजन
गड़खा(सारण)। स्थानीय क्षेत्र के बाजितपुर गांव में एक युवक की बिजली की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक शंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र जगन सिंह बताया जा रहा है। बिजली की धारा प्रवाह ही नंगे तार की चपेट में आने से गुरुवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जगन स्नान कर पूजा विश्वकर्मा करने जा रहा था। तभी दरवाजे पर लटके बिजली का नंगा तार टूट कर उसके शरीर पर गिर गया और देखते ही देखते पूरा शरीर करंट प्रभावित हो गया।स्थानीय लोगों ने जेई को फोन कर लाइन कटवाया हुआ। घायल जगन को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई। मुखिया मनोज कुमार राम ने मृतक के परिजनों को कबीर अत्यंत गोष्टी से 3 हजार दिया और अपने प्रयास से आपदा से मिलने वाले 20 हजार रुपए भी बीडीओ से दिलवाया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग