आपसी विवाद में मारपीट में घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में पिछ्ले 29 अगस्त् को शाम में आपसी विवाद में जमकर मारपीट में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिजनों द्वारा शव को को लेकर मशरक थाना पहुंच गए, जहां मृत युवक की पहचान पदमौल गांव निवासी सबुरी मांझी के 18 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार मांझी के रूप में हुई। मामले परिजनों ने बताया की मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए आनन फानन में गांव में निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना परिसर में शव पहुंचते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वही परिजनों ने बताया कि पड़ोस के ही दौलत मांझी ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना पुलिस को परिजन मेघनाथ मांझी द्वारा आवेदन दिया गया, जिसमें दौलत मांझी,सरिता देवी को आरोपित किया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग