आरटीपीएस काउंटर पर नही हो रहा है समाजिक दूरी के नियमों का पालन
- आधार कार्ड नही बनने और सुधरने से बच्चे से लेकर वृद्ध परेशान
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय में प्रतिदिन हर पंचयात से करीब चार सौ से लेकर पांच सौ तक छात्र-छात्रा,वृद्ध और पुरुष-महिला जाति, आय,आवासीय बनवाने आ रहे हैं, लेकिन प्रखण्ड मुख्यालय में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना प्रशासन को चुनौतीपूर्ण जैसा लग रहा है। एक-दूसरे के पीछे खड़े युवक-युवती कोरोना वायरस बीमारी के डर को बेपरवाह करते हुए ही ना तो मास्क,फेस मास्क और ना ही ग्लब्स पहने कतारबद्ध हो कर प्रतिदिन सैकड़ो युवक-युवती जाति आय,आवासीय और भी जरूरत का काम करा रहे हैं। इसी सम्बन्ध में पूछने पर बहरौली मुखिया अजित सिंह ने बताया कि प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा पिछले साल ही प्रखण्ड के कई पंचयात में आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ किया गया था। कुछ दिन तक ठीक-ठाक चला भी लेकिन पिछले छ माह से काउंटर नहीं खुलने से बच्चे से लेकर वृद्ध तक को प्रखण्ड मुख्यालय आना पड़ता है। आने-जाने में खास-कर छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध को सड़क पार करते समय चालू सड़क होने के कारण हमेशा ही दुर्घटना का संभावना बना रहता है। अगर प्रशासन के द्वारा पुनः पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर चालू कर दिया जाता है तो प्रखण्ड मुख्यालय में भीड़-भाड़ से कोरोना सहित कई तरह के घटनाओं से बचा जा सकता है। प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि पिछले छ महीना से आधार कार्ड बनाना या सुधारने के काम नही होने से कई बच्चों का नामांकन तो कई युवकों को नौकरी के लिए फॉर्म नही अप्लाई हो रहा है। कई वृद्ध महिला-पुरुष का आधार कार्ड नही होने के कारण उनका वृद्धजन पेंशन का फॉर्म नही अप्लाई हो पा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग