घर पर पढ़ रहें छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर पर पढ़ाई कर रहें छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट व छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें कहा गया हैं कि मेरी पुत्री व पुत्री दोनों अपने कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। उसी बीच ऋतिक कुमार कमरे में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। पुत्र ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा तथा गर्दन दबाने लगा। बचाने मेरी लड़की गई तो उसके पेट पर लात से ताबड़तोड़ वार करने लगा और उसके साथ छेड़खानी भी की। हल्ला सुनकर पत्नी गई तो उनके साथ भी मारपीट किया और उसके बाद भाग गया। ऋतिक कुमार हमेशा मेरे परिवार के साथ गाली गलौज करते रहता हैं एवं उसके पिता मुन्नी कुमार सिंह दिल्ली से फोन पर धमकी देते है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग