मशरक: जमादार और होमगार्ड के जवान के बीच मारपीट में होमगार्ड को लगी गोली
- जमादार और होमगार्ड के जवान के बीच मारपीट में होमगार्ड को लगी गोली
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना में शनिवार की देर रात ड्यूटी के दौरान आपसी विवाद में जमकर हुए मारपीट में जमादार के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली होमगार्ड के जवान के पेट में लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जमादार की पहचान हरेंद्र कुमार जो पटना के हैं और घायल होमगार्ड की पहचान अशोक कुमार पिता जयमंगल पासवान गांव-फुकारा बांध के रूप में हुई जो सोनपुर थाना के हैं। घटना हैं कि रात्रि ड्यूटी में जमादार के नेतृत्व में गश्ती दल ड्यूटी पर तैनात थी कि थाना से कुछ ही दूरी पर एस एच-90 पर ड्यूटी के दौरान बात ही बात में ड्यूटी के जगह को लेकर मारपीट होने लगी जिसमें जमादार का सर फट गया जिससे जमादार ने सर्विस रिवाल्वर से आत्मरक्षा में गोली चला दी जो होमगार्ड के जवान की पेट के पास छूती हुई निकल गई जिससे होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।वही सूत्रों ने बताया कि जमादार भी गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएमसीएच पटना के लिए चलें गये। मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने घायल होमगार्ड को ईलाज के पीएचसी मशरक में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से इलाज कराया। मामले में जानकारी होते ही परिजन भी थाना परिसर पहुंच गए। वही मामले की जानकारी होते ही होमगार्ड संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव और सचिव विरेन्द्र कुमार थाना पहुच अपना विरोध दर्ज कराया। वही घायल जवान ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमे थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 510/20 में धारा 341,504,27आर्म एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।वही डीएसपी मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपित जमादार की तलाश की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग