सांसद रूडी के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 1 लाख रूपये की मिली स्वीकृति पत्र
सतेन्द्र कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। जिले के मढ़ौरा विधानसभा अंतर्गत मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर गांव के वजीर अहमद पिता रहमत हुसैन को ऑपरेशन हेतु सारण के लोकप्रिय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 1 लाख रूपये की स्वीकृति पत्र भाजपा भावी मरहौरा विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी श्री नागेंद्र राय जी के द्वारा उनको सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा भावी मढ़ौरा विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी श्री नागेंद्र राय जी के साथ भरदूल प्रसाद महतो जी, भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन जायसवाल जी, गणेश प्रसाद कुशवाहा जी, मुबारकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड सदस्य कृष्णा भगत एवं नूर हक के अलावा बच्चा प्रसाद यादव, धर्मेंद्र प्रसाद यादव, इंद्रजीत प्रसाद यादव, धर्मेंद्र बैठा सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग