खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए : रुपेश
- मुकरेरा टीम ने शिवरी टीम को 3- 1 से हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए द्वेष की भावना से नही । खेल से मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास होता है साथ ही खेल से अनुसाशन में रहने का सिख मिलता है । सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो खुद को बचाते हुए गोल करता है । उक्त बातें एकमा विधानसभा के भावी राजद प्रत्यासी व एकमा जिला पार्षद रूपेश कुमार छोटू ने स्थानीय प्रखण्ड के घुरापाली के मैदान में बॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के उद्घाटन के दौरान दर्शकों के बीच कही । फाइनल मैच मुकरेरा टीम तथा शिवरी टीम के बीच खेला गया । जिसमे मुकरेरा टीम ने शिवरी टीम को 3-1 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया । विजेता टीम को शील्ड दिया गया । मौके पर मुखिया विनोद साह, प्रकाश सिंह,जितेंद्र सिंह,बंटू सिंह,उपेंद्र जी के अलावे सैकड़ो दर्शक मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग