नगरा – प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव का एक युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। उसे सर्दी खाँसी बुखार हुआ तथा तबियत खराब होने पर वह दिल्ली किसी नजदीकी अस्पताल दिखाकर अपने गांव चला आया । गाँव आने के बाद युवक ने नगरा पीएचसी में आकर डॉक्टर से बुखार,कमजोरी व अन्य लक्ष्ण बताये।युवक सोमवार की रात में ही नोएडा दिल्ली से अपना घर पहुचा है।उक्त युवक नगरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भुवन राम का 40 वर्षीय पुत्र संजय राम बताया जाता है।युवक को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि वहां से जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह कोरोना से प्रभावित है या नहीं । फिलहाल उसे एम्बुलेंस से छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग