छत से गिरने से घायलावस्था में लड़का इलाज को पीएमसीएच रेफर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में छत से गिरने से 13 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया ।उसकी पहचान जजौली गांव निवासी संजय सिंह के 13 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार के रूप में हुई। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि लड़का छत पर पर था वही छत से जमीन पर सर के बल गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग