वाहन चेकिंग के दौरान बलिया मोड़ से 275 बोतल शराब के साथ ऑल्टो कार जप्त
संजीव कुमार शर्मा। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बलिया मोड़ से 275 बोतल शराब के साथ एक ऑल्टो कार को जप्त कर लिया। वहीं चालक समेत एक अन्य धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किये गए दोनों युवक बाढ़ के रहने वाले बताये जाते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर जांच कर रही थी। तभी यूपी की ओर से आती हुई कार को रोक कर जांच की गई तो उसके अंदर से व्हिस्की व बीयर की बोतलें बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि बलिया का रहने वाला अरुण नाम के एक व्यक्ति ने बैरिया में उन्हें शराब उपलब्ध कराया था। वहीं पुलिस ने यूपी के चांद दियर से 15 पीस बीयर खरीद कर लौट रहे एक युवक को भी गिरफ्तार कर उसकी बाइक जप्त कर ली। जो सीवान जिले के महराजगंज का रहने वाला बताया जाता है।पुलिस के अनुसार मांझी में एक माह के अंदर शराब लोडेड 3 पिकअप, 6 कार समेत 20 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग