मढ़ौरा में पानी में डूबने से हुई युवक की मौत

सतेन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। सारण जिले के मढ़ौरा नगरपंचायत के वार्ड नं-11 में एक 35 वर्षिय युवक का पानी में डूबने से मौत हो गया है। मिली जनकारी के अनुसार यादोराहिमपुर निवासी महेशी महतो के 35 वर्षिय पुत्र संतोष महतो रविवार के सुबह शौच करने के लिए घुरना चंवर मे गया था। और चंवर में ही बाढ़ के पानी डूब गया। जब संध्या तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। जिसके बाद सोमवार को सुबह घुरना चंवर में डूबा हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों के बीच आफरा तफरी का महौल हो गया। मौके पर स्थानीय प्रशासन और वार्ड पार्षद पंहुच कर शव को चंवर से बाहर निकलवाया। और जांच कर शव को पोस्मार्टम के लिए छपरा भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग