बनियापुर स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में श्री दुर्गा पूजा समिति बनियापुर की बैठक हुई
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। मुख्य बाजार बनियापुर स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में श्री दुर्गा पूजा समिति बनियापुर की बैठक हुई। जिसमे शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर समिति सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करते हुए पूजा से संबंधित सभी विंदुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिसके आधार पर आगे की तैयारियों पर सहमति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रख दुर्गापूजा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए इस बार नवरात्र का आयोजन किया जाएगा। ताकि पूजा-अनुष्ठान को लेकर किसी प्रकार की कोई व्यवधान उतपन्न न हो। मौके पर आचार्य गणेश मिश्रा, चंद्रभुषण पांडेय, रामायण सिंह,परवेज अख्तर, सतीश पण्डित, सहदेव शर्मा, मनोज पेंटर, कृष्ण मोहन सिंह, बबुई सिंह, सन्तोष रस्तोगी, विनोद सिंह, उपेन्द्र यादव, सुरेश तिवारी, संतोष रस्तोगी, राजू सिंह,पिम्पल सिंह, रामायण सिंह, सरोज सिंह, अंगद सिंह, सुरेश तिवारी, लाल साह, सुनील साह सहित सैकड़ो की संख्या में समिति सदस्य उपस्थित थे। मालूम हो कि बनियापुर मुख्य बाजार पर प्रतिवर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर भब्य आयोजन किया जाता है।जहाँ के मूर्तिकला, पंडाल, साज-सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम की चर्चा पूरे जिले में होती है। वही प्रखण्ड के लोगों को भी इस अवसर का इंतजार बेसब्री से रहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग