मुखरेरा ने शिवरी को हरा जमाया कप पर कब्जा
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्थानीय केडी हाईस्कूल घुरापाली के मैदान में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुखरेरा गांव ने शिवरी की टीम को दो- एक से मात देकर कप पर कब्जा जमा लिया। मुखरेरा टीम के अनुपम को द बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला।पुरस्कार वितरण करते एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह धूमल के पुत्र मन्नू सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बड़े बड़े आयोजन भविष्य में कराये जायेंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।मन्नु ने कहा कि खेल समाज में आपसी भाईचारा व एकता को स्थापित करता है साथ ही युवाओं को आत्मिक बल मिलता है। विजय सिंह व विकाश सिंह ने संयुक्त रूप से मैच रेफरी का काम किया।आयोजक सोनू सिंह, पसुराम सिंह, अनूप कुमार , भोला संकर ,रिशु कुमार, बिट्टू सिंह ,गुड्डू सिंह के अलावे मुरली सोनी, अंतिम सिंह,,सीपू सिंह ,चन्दन कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग