सीडीपीओ ने हरी झंडी दिखाकर पोषण प्रचार वाहन किया रवाना
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज में सोमवार को पोषण माह अभियान अन्तर्गत रिविलगंज बाल विकास कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को सीडीपीओ दीपमाला कुमारी द्वारा हरीझंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया गया। पोषण हेतु प्रचार वाहन लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने का काम करेगी। इस संबंध में सीडीपीओ कुमारी दीपमाल ने बताया कि ई-रिक्शा प्रचार वाहन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व शहर के लोगों को कुपोषण दूर की जानकारी देते हुए जागरुक किया जाएगा। सीडीपीओ कुमारी दीपमाला ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण की जरूरत को बताना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने आम आवाम से अपील कर कहा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए पोषण की थाली हरी भरी होनी जरुरी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों के आसपास खाली परे जमीन पर मौसमी सब्जी एवं फल जरुर लगावें। जिससे सस्ती एवं आसानी से पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके। उन्होंने साफ-सफाई पर भी विषेश ध्यान देने की बात कही।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग