नये बी ई ओ के रूप मे रामेश्वर यादव ने किया योगदान
गरखा (सारण)।
रामेश्वर यादव ने नए बीईओ के पद पर अपना पदभार ग्रहण किया । सोमवार को पहुंचे नए बीईओ ने प्रखंड कार्यालय गरखा में योगदान देने के बाद उपस्थित कर्मियों व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से मिलकर बातचीत भी किया। नए बीईओ के पहुंचते ही उपस्थित बीआरसी के कर्मियों एवं शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर मध्याह्न भोजन साधन सेवी बिरबहादुर चौधरी , लेखापाल अभय कुमार , राजेश शर्मा, मुन्ना कुमार राय जिला प्रवक्ता,सुभाष राय सचिव, विजय राय, शिवनाथ राय आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग