सारण जिले के कई गाँव कंटेनमेंट जोन से हुए मुक्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पूर्व में घोषित कई कंटेनमेंट जोन जिसकी 14 दिन की अवधि पूरी हो गयी है और इस क्षेत्र से कोई नया व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने पर उस कंटेनमेंट जोन को समाप्त घोषित किया गया है। समाप्त किये गये कंटेन्मेंट जोन में दिघवारा प्रखंड के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर, एकमा प्रखंड के ग्राम-परसागढ़ बाजार, अमनौर प्रखंड के उमरपुर, पानापुर प्रखंड के ग्राम-धेनुकी, सदर प्रखंड के ग्राम-बदलूटोला एवं जलालपुर प्रखंड के ग्राम-रूदलपुर शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग