मोटरसाइकिल दुर्घटना में जमादार और चौकिदार घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। थाना मे पदस्थापित जमादार और चौकिदार मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराये गये। जहां जमादार की पहचान मुंगेर जिला के धरहरा थाना निवासी विरो चौधरी के 43 वर्षीय पुत्र अशोक चौधरी और चौकीदार की पहचान जजौली गांव निवासी लालबाबू मांझी के 40 वर्षीय पुत्र राजू मांझी के रूप में हुई। मामला है कि पुलिस अधिकारी केस के सिलसिले में जांच-पड़ताल करने दुमदुमा गांव होकर जजौली जा रहें थें कि अचानक बरसात की वजह से गीली मिट्टी में मोटरसाइकिल फिसलने से गढ़े में गिर पड़ें और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। घायल पुलिस पदाधिकारियों को देखने के लिए पीएचसी में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग