दूकान पर जा रहे पिता- पुत्र को अज्ञात पिकअप ने मारी ठोकर, पिता की मौत, सड़क जाम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। जिसमें पिता की मौत हो गई आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार गड़खा गांव निवासी महादेव शाह अपने पुत्र के साथ गड़खा बाजार की खोदाई बाग रोड में अपने दुकान पर जा रहे थे। इलाहाबाद बैंक के समीप एक पिकअप वैन ने पीछे से ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसमें पिता पुत्र दोनों बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए महादेव शाह को छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में मंगलवार रात्रि मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह से ही गांव पहुंची स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर आवागमन बाधित को सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मुखिया प्रतिनिधि अशोक गुप्ता और संरपंच आलोक कुमार के समझाने के बाद लोग शांत हुए। सीओ मो इस्माइल द्वारा पीड़ित के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की आश्वाशन दी गई।बेटा धर्मेंद्र साह बहु कुसुम देवी बेटी उषा देवी मुस्कान कजरी का रो-रोकर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग