शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को ले बनियापुर के एक हजार से ज्यादा चिन्हित लोगों पर 107 लगाई गई
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अबतक एक हजार से ज्यादा चिन्हित लोगों पर 107 की करवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिन लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। उनलोगों को जल्द से जल्द बांड भरने का आदेश निर्गत किया गया है। निर्धारित तिथि तक बांड नहीं भरने वाले लोगों पर कानूनी कारवाई किये जाने की बात बताई गई। इधर सहाजितपुर थाने में भी 502 लोगों को धारा 107 का नोटिस भेज बांड भरने का आदेश निर्गत किया गया है।वही 14 लोगों पर सीसीए और 29 लोगों पर 110 के तहत चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग