पंचायत के निर्वाचित सदस्य जब अपनी समस्याओं से अवगत कराते है उनकी समस्या सुन हमे बहुत पीड़ा महसूस होती है : सुधांशु रंजन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। सारण निकाय एम एल सी पद के प्रत्यासी अपने अपने आवसीय परिसर में एक जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हम क्षेत्र में जाते है और पंचायत के निर्वाचित सदस्यों से हमारी मुलाकात होती है और वे हमें अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराते है उनकी समस्या सुन हमे बहुत पीड़ा महसूस होती है। आज तक जिन प्रतिनिधिओं को उन्होंने चुन के भेजा या वर्तमान में उनके प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वे आज तक उनकी सुध तक नहीं ली। उन्हों कहा कि पिछले पाँच वर्षों से हम लगातार सारण के बीस प्रखण्ड में हरेक पंचायत एवं ब्लॉक का दौरा कर सम्मानित लोगों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों का सम्मान कर रहे हैं आज वे किस दौर से गुजर रहे हैं इसका अंदाजा उनके प्रतिनिधि को नहीं है। आज में घोषणा करता हु की अपने आने वाले जन्मदिन के अक्टूबर से सारण जिला के प्रत्येक प्रखण्ड से एक अत्यन्त पीछड़े परिवार वार्ड के मेहनती कर्मठ एवं होनहार बालक या बालिका को पाँच वर्षों के लिये शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। ये अभियान कुछ वर्षों तक जारी रहेगा। आने वाले 2021 से बीस बच्चों की बोझ कर जिम्मेवारी पाँच वर्षों के लिये मेरे कन्धों पर रहेगी। इस मौके पर अरविन्द सिह ,रामबाबू प्रसाद, शिवम कुमार दरोगा माँझी, अरुण कुमार,रणजीत कुमार, कृष्णा सिह, नीतू सिंह, झरिया देवी, आदि मौजूद थीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग