राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गड़खा के रामगढ़ा में शराब के नशे में बाईक पर सवार तीन युवकों ने अधेर को मारा धक्का, मौत

गड़खा के रामगढ़ा में शराब के नशे में बाईक पर सवार तीन युवकों ने अधेर को मारा धक्का, मौत

छपरा(सारण)। जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के गरखा-मानपुर रोड में शराब के नशे में धुत बाइक सवार तीन युवकों ने रामगढ़ा गांव के प्राथमिक स्कूल के समीप अधेड़ को ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही ग्रामीण अधेड़ की मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने धक्के की आवाज सुनकर बाइक सवार को पकड़ लिया। तीनों बाइक सवार पूरी तरह नशे में धुत थे ग्रामीण को धक्का मारने के बाद बाइक पर सवार एक युवक फरार हो गया। जबकि एक घायल हो गया। ग्रामीणों ने आक्रोश में पकड़े गए नशेड़ी को जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो जख्मी हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर रसूलपुर गांव निवासी एक बाइक पर सवार तीन युवक मिर्जापुर शराब पीने के लिए आए थे, शराब पीकर वापस लौट रहे थे तभी रामगढ़ा स्कूल के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के पास अधेड़ को धक्का मार दिया। जिससे अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक रामगढ़ा गांव के शिवपूजन राय के 45 वर्षिय इकलौता पुत्र कृष्णा राय बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद अवतार नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही मृतक कृष्णा राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो बाइक सवार तीनों युवक शराब पीकर तेज गति से जा रहे थे तभी रामगढ़ा स्कूल के समीप घर से बाहर निकल रहे अधेड़ को धक्का मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं आसपास के लोगों की माने तो ग्रामीण गड़खा-मानपुर रोड जाम कर घटना एवं शराबबंदी को पूरी तरह लागू करने को लेकर मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गांव में बेरोक-टोक देशी शराब बिक रहा है। साथ ही दूसरे तस्कर भी देशी शराब की सप्लाई कर रहे हैं। जिससे आय दिन घटनाएं हो रही हैं।

मृदुल व व्यवहारिक था मृतक कृष्णा राय

मंगलवार को देर संध्या नशे में धुत बाइक सवार के धक्के से मृत अधेड़ कृष्णा राय काफी मिलनसार और व्यावहारिकता थे। मृतक कृष्णा राय का दुर्घटना में असामयिक निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। दुर्घटना के बाद मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चे का रो-रोकर कर बुरा हाल है।