सोनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, हत्याकांड के कुख्यात अपराधी की माँ भी भेजी गयी जेल
संजीत कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कक्ष में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी कुख्यात अपराधी आकाश राय पिता महेश्वर राय को सोनपुर पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आकाश कुछ दिन पूर्व धर्मेंद्र राय नामक युवक को गोली से हत्या कर दिया था। उसने कई अपराध कांड कर चुका है और वह कई वार जेल जा चुका है। उसने सोनपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार के समक्ष अपना अपराध स्वीकार भी किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से अवैध कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के माँ रूबी देवी भी अपराधी को मदद करती थी। वह भी अपराधिक प्रकृति की महिला है जो अपने पुत्र को हथियार छिपाने का और जरूरत पड़ने पर निकाल कर देने का काम करती थी उसे भी पुलिस ने छपमारी कर गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार के पहल पर इस प्रकार की सफलता सोनपुर पुलिस को मिली है जब से सोनपुर अनुमंडल में वर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार ने योगदान दिए है तब से अपराधियो को पकड़ने में लगातार सफलता मिल रही है। एसडीपीओ ने कहा कि सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों, शराब करोबारियों के साथ कानून के हाथ लेने वाले अपराधियों अपना अपराध करना बंद कर दे नही तो जेल के सलाखों में भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस कुख्यात अपराधी को पकड़ने में सोनपुर थानाध्यक्ष अकील अहमद, एसआई मकेश्वर महतो के साथ कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग