दलित बस्ती का रास्ता अवरूद्ध करने पर सारण प्रमंडलीय आयुक्त से की शिकायत
बनियापुर(सारण)। गैरमजरूआ जमीन का अतिक्रमण कर महादलित बस्ती के लोगों का मार्ग अवरुद्ध करने को लेकर दलित बस्ती के पांच दर्जन से ज्यादा लोगों ने आयुक्त सारण को आवेदन दे महादलित बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने की गुहार लगाई है। मामला प्रखण्ड के मानोपाली पंचायत स्थित वार्ड नंबर-13 महादलित टोले का है। दिए आवेदन में बीरेश राम, सुभाष राम, कांति देवी, जगलाल राम, सुनीता देवी, इंदु देवी, राजेश राम, सुदामा राम, रविन्द्र राम सहित दर्जनों लोगों ने बताया है कि एक तरफ सरकार महादलित बस्ती को सड़क से जोड़ने के प्रति गंभीर है तो दूसरी ओर यह टोला वर्षो से सड़क संपर्क से अछूता है। ग्रामीणों का आरोप है कि टोला में अवस्थित सरकारी समुदायिक भवन से उतर पक्की सड़क तक कच्चा रास्ता है। जिसपर कई पीढ़ियों से लोग आते-जाते थे। इस बीच बगल के ही दबंग लोगों द्वारा गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे बस्ती के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपातकालीन स्थिति में किसी की तबियत बिगड़ जाय तो यहाँ एम्बुलेंस भी नही आ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में साढ़े तीन सौ से ज्यादा की आबादी निवास करती है है। इस दौरान अतिक्रमण के समय वार्ड सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, बीडीसी, सरपंच आदि से अनुशंसा कराकर सीओ, एसडीओ, डीडीसी एवं अन्य पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई। मगर इस दिशा में कोई कारगर कार्रवाई नही की गई। जिससे महादलित टोले के लोगों में असंतोष व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग