बीजेपी की युवा मोर्चा द्वारा रामधारी सिंह दिनकर की मनाई जयंती
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवा इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में बीजेपी की युवा मोर्चा द्वारा रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पूरे धूम धाम से मनाया गया। युवा मोर्च जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह के देख रेख में आयोजित जयंती समारोह में दर्जनो युवाओं व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम दिनकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि दिनकर जी राष्ट्र के लिए समर्पित कवी थे। उनकी सभी कविताएं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत है।उन्हें पढ़ने व सुनने मात्र से हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति आगाढ़ प्रेम उमड़ परता है। उन्होंने कहा ऐसे महापुरुषो के जीवन से हम सबको बड़ी सिख मिलती है। हम सबको इसका अनुकरण करना चाहिए।इस मौके पर विकास कुमार सिंह, राजीव सिंह, मुकेश पाल,कुंदन सिंह, जयप्रकाश ठाकुर,मंटु यादव विमलेश यादव सहित जर्जनो लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग