बीडीओ ने बीएलओ के साथ पर्वेक्षक की संयुक्त बैठक बुलाई

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। चुनाव की अधिसूचना के पूर्व ही अधिकारियों ने चुनाव की तैयारी में जोड़ शोर से लग गए है।अमनौर के हरि जी उच्च बिद्यालय अपहर के सभागार में बीडीओ बिभु बिबेक ने बीएलओ व पर्वेक्षक के साथ चुनावी कार्य को लेकर एक अहम बैठक आयोजित किया।इस दौरान पर्वेक्षक व बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कराया गया।बीडीओ बिभु बिबेक ने बताया कि प्रखंड में 142 बूथ है।जिसमे 66 सहायक बूथ बनाया गया है।16 पर्यवेक्ष नियुक्त कर लिया गया है।उन्हें बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करा दिया गया।जिससे दोनों के समन्वय से बूथ स्तर का कार्य व रिपोर्ट जल्द प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि बूथ की अधतन स्थिति,टारगेट केअनुसार महिला मतदाताओ की संख्या पूरा करने का कार्य चल रहा है।सभी बूथों का अवलोकन कर इसका रिपोर्ट पर्वेक्षक देंगे, निर्वाचन कर बीएलओ की भूमिका अहम बताया।उक्त मौके पर पर्वेक्षक शिक्षा पदाधिकारी विश्व नाथ प्रसाद मिश्रा, आवास पर्यवेक्षक भोला भगत, कृषि पदाधिकारी,नवल किशोर सिंह,बिनोद कर्ण स्वास्थ्य निरीक्षक,जय प्रकाश सिंह कृषि समन्वयक,नरेंद्र कुमार मत्स्य बिकाश पदाधिकारी,सतीश राम,नरेंद्र शर्मा,हरेश्वर सिंह,उमेश साह, प्रभात सिंह,नीरज कुमार विश्वकर्मा शर्मा,मो रिजवान समेत सैकड़ो बीएलओ उपस्थि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग