कार पर लदे 450 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने चमरहियां बाजार पर 450 लीटर देसी शराब के साथ एक वैगनआर कार को जप्त कर लिया। वहीं दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि देसी शराब छपरा से एकमा थाना क्षेत्र के रामपुर ले जाया रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साधपुर-चमरहियां मार्ग से एक कार से देसी शराब के साथ धंधेबाज गुजरने वाले हैं। जिसके आधार पर पुलिस पहले हीं चमरहियां बाजार पर पहुंच कर सतर्क थी। जैसे ही वैगनआर कार पहुंची और उसे रोक कर जब तलाशी ली गई, तो बोरी में छिपा कर रखी गई 450 लीटर शराब बरामद हुई। उसके बाद चालक समेत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और शराब समेत कार को थाने लाया गया। गिरफ्तार युवक रामपुर के हीं कन्हैया राय व अरुण कुमार राय हैं। जिन्हें प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब पीकर पुलिस के वरीय पदाधिकारी से उल्टी-सीधी बातें करने व सरकारी कार्य मे बाधा डालने के आरोप में थाना क्षेत्र के गोबरहीं गांव से दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिनमें रामेश्वर साह का पुत्र धीरज साह एवं राज कुमार सिंह का दीपक सिंह शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग