5 पाउच देशी शराब के साथ तीन कारोबारी व पियक्कड़ गिरफ्तार, जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में छापेमारी कर तरैया पुलिस ने बोरा में रखे 15 पाउच देशी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनो व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में तरैया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि 22 सितंबर को संध्या गस्ती में पुलिस बल के साथ में निकले थे की सानी खरांटी गांव में सड़क किनारे तीन व्यक्ति आपस में झगड़ रहे थे और हो हल्ला कर रहे थे। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे। पुलिस पीछा कर तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तीनों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्तियों में उक्त गांव निवासी ललन प्रसाद, मटर महतो तथा रामायण राम का नाम शामिल है। तीनों ने बताया कि एक साथ मिलकर दारु पिए हैं। रामायण राम ने बताया कि पचभिण्डा गांव निवासी सुभाष राय के द्वारा देशी शराब की सप्लाई की जाती है और वहां से लाकर बेचता है। इसके बाद पुलिस रामायण राम के घर की तलाशी ली जहां सौ सौ ग्राम के 15 पाउच बरामद किया जिसे बोरा में रखा गया था। इस प्रकार कुल डेढ़ लीटर देशी शराब बरामद हुआ। पुलिस तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों को थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग