मकान का दिवाल पलानी पर गिरने के विवाद में जमकर मारपीट, चार घायल

मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में गुरुवार की सुबह रात्री में जमकर हुए बारिश से मकान का दिवाल पड़ोसी के पलानी पर गिरने के विवाद में जमकर हुए मारपीट में चार महिला पुरुष गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराये गये। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने सभी घायलों का इलाज कर बेहतर इलाज के लिए दो घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही घायलों में एक पक्ष की पहचान चैनपुर गांव निवासी रोजा दिन मिया के 45 वर्षीय पुत्र राज महम्मद मंसूरी, राजमहम्मद मंसूरी के 40 वर्षीय पत्नी सोना देवी और दूसरे पक्ष से विरेन्द्र साह के 30 वर्षीय पत्नी मीरा देवी,वसावन साह के 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई। मामले में घायलों के साथ आये परिजनों ने बताया कि रात्री में भारी बारिश से राजमहम्मद मंसूरी का दिवाल बगल के पड़ोसी वसावन साह के पलानी पर गिर पड़ा। उसी मे गाली गलौज के दौरान जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दी गई जिसमें पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग