शुक्रवार को 107 की कारवाई का बॉन्ड पत्र भर ले अन्यथा होगी कारवाई
मशरक (सारण)निष्पक्ष व शांति पूर्ण चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सांवलाराम के आदेशानुसार पुलिस प्रसाशन ने अभी से ही कमर कस लिया है।जिसको लेकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1850 लोगो पर 107 की कारवाई की गई है।थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को अवांछनीय तत्वों पर नोटिस किए हुएं कई दिन बीत गया,मात्र 314 लोगों ने ही 107 का बॉन्ड पत्र भरे है।जिनको 107 की नोटिस भेजा गया है। शुक्रवार को थाना परिसर में फिर से कोर्ट कैम्प आयोजित किया जाएगा जिसमें अपना बॉन्ड पत्र जमा करे,अन्यथा उनके विरुद्ध वारंट जारी कर होगी गिरफ्तारी, साथ ही जिनके पास लाइसेंसी आर्म्स है दो दिनों के अंदर कागज सत्यापन करा लें,अन्यथा लापरवाही बरतने पर उनका लाइसेंस रद्द करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग