जिला पार्षद पुष्पा सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर निकाला बाइक रैली, विधानसभा चुनाव का बजाया डंका

मशरक गोपालवाड़ी गांव निवासी युवा जिला पार्षद पुष्पा सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर गुरूवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली जिसमें जिला पार्षद व बनियापुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने रथ पर सवार होकर चुनाव का बिगुल फूंका। मोटरसाइकिल रोड शो मशरक बाजार, गोढ़ना बाजार समेत पूरे बनियापुर विधानसभा क्षेत्र में घूम घूम कर लोगो से आशीर्वाद मांगा। मौके पर जिला पार्षद पुष्पा सिंह ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र में चुनावी शंखनाद कर दिया गया। बनियापुर विधानसभा के हर लोग उनके अपने परिवार के समान है मैं आपके बेटी के समान हूं। इस बार आप निष्पक्ष होकर वोट करें और बनियापुर विधानसभा से हमें विधानसभा में भेजने का काम करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग