मुसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ मशरक

मशरक (सारण)। मशरक मुख्यालय के फीडर रोड समेत अधिकांश बाजारों में बीते रात मुसलाधार बारिश के कारण सभी दुकाने जलमग्न हो गई है। जिससे सभी दुकानदारों को आर्थिक क्षति हुई है। गोला रोड के मुख्य नाला कचड़े से भर जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि जब से नाला बना है तब से इसकी एक बार भी सफाई नहीं हुई है। नाला तो बना मगर इसकी निकासी के लिए समस्या बन गई और मात्र तीन माह में ही नाला भर गया। घोघाड़ी नदी से जुड़ी एक नाला भी पुरी तरह नष्ट हो चुका है। सरकार द्वारा गली नली के लिए हरेक वार्ड को लाखो रूपये दिए गए लेकिन अभी तक न इसकी मरम्मत की जा रही है और न ही इसकी सफाई किया जा रहा है। जिसके कारण मुख्यालय बाजार, जिला पार्षद की दुकानें तथा गोला बाजार की दुकानों मे पानी लग गई है।वही कुशवाहा मार्केट के सामने तो सालों भर पानी लगा रहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग