सर्पदंश से किशोर की मौत, सदमें में परिजन
बनियापुर(सारण)। अंचल क्षेत्र के आनंदपुर गांव में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।मृतक गांव के ही सुरेश साह का पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की मां के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक के घर में बाढ़ का पानी पहले से ही प्रवेश कर गया था।जबकि विगत दो दिनों की बरसात को लेकर पानी और बढ़ गया था। बुधवार की देर रात किशोर घर में ही सोया था। लगभग तीन बजे सुबह में ही उसे विषैले सांप ने डंस लिया। किशोर ने इसकी जानकारी घर वालों को दी थी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। लेकिन किशोर की हालत काफी नाजूक बनी थी। हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे छपरा रेफर कर दिया था। जहां ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय मुखिया पार्वती देवी, पूर्व मुखिया सुरेश साह, समाजसेवी राजेश राय सहित कई लोगों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है। पीड़ित परिवार को प्रावधान के मुताबिक मुवावजा देने की भी मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग