बीडीओ ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ की बैठक, चुनाव को ले दिये कई निर्देश
अमनौर(सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के पूर्व ही अधिकारियों ने चुनाव की तैयारी में जोड़ शोर से लग गए है। अमनौर के हरि जी उच्च विद्यालय अपहर के सभागार में बीडीओ विभु विवेक ने बीएलओ व पर्वेक्षक के साथ चुनावी कार्य को लेकर एक अहम बैठक आयोजित किया। इस दौरान पर्यवेक्षक व बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कराया गया। बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि प्रखंड में 142 बूथ है। जिसमे 66 सहायक बूथ बनाया गया है। 16 पर्यवेक्षक नियुक्त कर लिया गया है। उन्हें बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करा दिया गया। जिससे दोनों के समन्वय से बूथ स्तर का कार्य व रिपोर्ट जल्द प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बूथ की अद्यतन स्थिति, टारगेट के अनुसार महिला मतदाताओ की संख्या पूरा करने का कार्य चल रहा है। सभी बूथों का अवलोकन कर इसका रिपोर्ट पर्वेक्षक देंगे, निर्वाचन कार्य में बीएलओ की भूमिका अहम बताया। उक्त मौके पर पर्यवेक्षक शिक्षा पदाधिकारी विश्व नाथ प्रसाद मिश्रा, आवास पर्यवेक्षक भोला भगत, कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, बिनोद कर्ण स्वास्थ्य निरीक्षक, जय प्रकाश सिंह कृषि समन्वयक, प्रमोद कुमार सिंह, राजू कुमार, विनोद कुमार सिंह, पवन कुमार, मधुरेश कुमार, सिंह, नरेंद्र कुमार मत्स्य विकाश पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, बीएलओ सतीश राम,नरेंद्र शर्मा, हरेश्वर सिंह, उमेश साह, प्रभात सिंह, विश्वकर्मा शर्मा, मो रिजवान, वीरेंद्र राम, तारिक अनवर अंसारी, शैलेंद्र राय संजय कुमार सिंह समेत सैकड़ो बीएलओ उपस्थि थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी