कम्युनिस्ट नेता भूपनारायण बाबू हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे, हेला नहर के समीप मनाई गई 9 वी पुण्यतिथि
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। डॉ भूपनारायण बाबू आज भी अपने विचार से जिंदा है।समाज के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नही जा सकता।वो गरीबों को समझ उनका विकाश करने में कोई कसर नही छोड़ा।उक्त बातें वक्ताओं ने भेल्दी के बुद्धिमान चौक हेला नहर के समीप समाजसेवी सह कम्युनिस्ट नेता डॉ भूपनारायण सिंह के नौवी पुण्यतिथि के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा के अंचल सचिव सह भावी अमनौर विधानसभा पत्याशी अवधेश कुमार राय ने कही।कार्यक्रम की उद्घाटन पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय,अंचल सचिव अवधेश कुमार ने झंडोत्तोलन व दीपप्रज्वलित कर किया।उपस्थित लोगों ने भूपनारायण बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण की। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ महत्मा प्रसाद गुप्ता, स्वागत भाषण अवधेश कुमार मंच संचालन शिक्षाविद अम्बिका राय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ बसन्त कुमार ने किया।डॉ के एन सिंह, चुल्हन सिंह, अब्दुल हकीम जीतलाल हरेश यादव उपेंद्र सिंह रमेश प्रसाद यादव अवधेश कुमार सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी शिव प्रसाद यादव नंदकुमार गिरी शिव जी दास आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग