टेम्पो की ठोकर से पति पत्नी घायल,शराबी ड्राइवर को पुलिस ने भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर में एक अनियंत्रित ऑटो चालक ने पति-पत्नी को ठोकर मार दिया जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सुनील कुमार और उसकी पत्नी रीना देवी शामिल है।इलाज सीएचसी में हुई।पुलिस ने शराब के नशे में धुत टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सरगट्टी गांव निवासी वकील राय के पुत्र भरत राय हैं। सड़क का हादसा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां चालक को नशे में धुत पाया। जिसके बाद जांच कराई गई शराब के नशे में पाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग