तरैया विधानसभा में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान की जरूरत-मुखिया संगम बाबा
-
पानापुर व इसुआपुर आधा दर्जन गाँवों में संगम बाबा ने किया जनसंपर्क, लोगों की सुनी समस्या
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर/पानापुर (सारण)। तरैया विधानसभा में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान की जरूरत है ताकि खिलाड़ी तरैया का प्रतिनिधित्व देश व विदेश में करेंगे व क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। तरैया की जनता अग़र हमें अपना मौका देती हैं तो क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल मैदान के निर्माण प्राथमिकता रहेंगी। ये बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर के बिजौली, व इसुआपुर के सहवाँ में लोगों के बीच जन संवाद के दौरान कही। मौके पर अवधेश उपाध्याय, सोनेलाल माँझी, गुड्डू यादव, विकेश राम, बिट्टू राम, विक्की गिरी, अनुज सिंह, चंदन गुप्ता, विवेक यादव, महेश्वर यादव, आफ़ताब अलाम मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग