गौरा में युवक की नदी में डूबने से मौत, सदमें में परिजन
मढ़ौरा(सारण)। गौरा ओपी अंतर्गत रामपुर दक्षिण टोला में एक युवक की नदी मे डूबने से मौत हो गयी। मृतक स्थानीय निवासी हरेराम साह का 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची गौरा ओपी पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि अजय दोस्तों के साथ मछली मारने नदी पर गया था। जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग