अंचल कार्यालय पर बाढ़ सहायता राशि को ले बाढ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

मशरक प्रखंड क्षेत्र के हंसाफीर गांव के चार दर्जन से ज्यादा बाढ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। अंचल कार्यालय पर बाढ पीड़ितों ने बाढ़ सहायता (जीआर) की राशि एक ही परिवार के कई सदस्यों को दिए जाने और सैकड़ों बाढ पीड़ितों को एक भी फूटी राशि नही दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के चैनपुर के समाजसेवी व मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह, हंसाफीर के वार्ड सदस्य रामचन्द्र राम, पंच बीरेन्द्र राय, शिवकुमार राय, रामदेव राय, बिकी तिवारी, पप्पु सिंह, सहित दर्जनों बाढ़ पीड़ित सहायता राशि के लिए अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाढ पीड़ित सैकड़ों लोगों ने आरोप लगाया कि बंगरा पंचायत में हम लोगों ने बाढ़ सहायता राशि के लिए फार्म भरा हैं। अंचल कार्यालय में बड़ा बाबू के पास जमा किया गया पर अभी तक खाते में राशि नही पहुंची हैं। वही बगल के जो लोग सुबिधा शुल्क दिया है उनके खाते में बाढ़ सहायता राशि पहुंच गयी है। इसके बारे में अंचल कार्यालय द्वारा सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। हंगामा कर रहे वार्ड सदस्य रामचन्द्र राम ने बताया कि बाढ़ सहायता राशि के लिए आधार कार्ड और फार्म भरकर हमने हॅसाफीर गांव के लोगों का जमा कराया। लेकिन राशि आज तक खाते में नही पहुंची है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग