किसानों के खिलाफ है कृषि बिल: रंजीत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह ने कहा कि आज किसान सड़कों पर विरोध कर रहे है। उनका तर्क है संसद में पारित विधेयक मंडी व्यवस्था को ख़त्म कर देंगे और किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे।किसान संगठनों का ये भी कहना है कि सरकार इन विधेयकों के ज़रिए कृषि क्षेत्र को कॉर्पोरेट जगत को सौंपना चाहती है।किसान कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि मौसम का मार और बाढ़ और कोरोना से तबाह किसानों को तत्काल मदद की आवश्यकता है।उनके कृषि ऋण माफ करने वाले विधेयक लाए सरकार लेकिन वर्तमान सरकार किसानों के खिलाफ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग