दरियापुर में नवपदस्थापित बीईओ ने किया योगदान
दरियापुर(सारण)। प्रखंड में शिक्षा विभाग में नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यानी बीईओ ने स्थानीय बीआरसी भवन में योगदान किया। योगदान के पश्चात बीईओ ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों का ससमय सुचारू रूप से संचालन, सभी योजनाओं का क्रियान्वयन व शिक्षकों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का निदान कराना मेरी प्राथमिकता होगी। वहीं योगदान से पूर्व बीआरसी कर्मी, सीआरसीसी व कई शिक्षक नेताओ ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक नेता जाहिर हुसैन अहमद, कुमार शैलेश, प्रमोद कुमार पप्पू, असलम अंसारी, रजनीश आज़ाद समेत कई अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग