बारिश के पानी से प्रखंड मुख्यालय मशरक हुआ जलमग्न
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड मुख्यालय में बारिश के पानी से जलमग्न हुआ प्रखंड कार्यालय लोगों को कार्यालय मे काम करने और कराने मे कठिनाइयों की सामना करना पड़ रहा है। लोग गांव में भी बाढ़ को लेकर भयभीत नजर आ रहे है। मशरक के सत्रह पंचायत के लोग आज बांध के उपर से पानी गिरने से से ज्यादा परेशान नजर आ रहे है। अभी तो बारिश के पानी से लोग परेशान और बाढ़ के आने वाले भय से लोग भयभीत नजर आ रहे हैं। वहीं कवलपुरा पंचायत के एकावना गांव के प्राथमिक विधालय के चारो तरफ पानी भड़ गया है। चैनपुर चरिहरा भी रोड बाधित हो गया है। आज मशरक अंचल कार्यालय मे बाढ़ पर विशेष रूप से बिस्तृत जानकारी लेने के लिए उपसमाहर्ता डाक्टर गगन और अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद कुमार तिवारी, मशरक सीओ ललित कुमार सिंह से सारी जानकारी ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग