तरैया में आसमान से गिरा आफत मकान का दीवार ध्वस्त
- ◆ रात्रि में अचानक ठनका की आवाज सुनकर उठे लोग, दहशत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचभिण्डा पंचायत के शाहनेवाजपुर गांव में बीती रात आसमान से गिरी आफत में एक मकान का दीवार ध्वस्त हो गया साथ ही कीचेन के ऊपर लगाये गए करकट के चिथड़े उड़ गये। बताया जाता है कि गुरुवार की मध्य रात्रि में जब सभी लोग सो रहे थे तभी तेज आवाज एवं धमक के साथ ठनका गिरने की घटना हुई। उक्त घटना में रामप्रवेश साह के मकान का दीवार गिर गया साथ ही किचेन रूम के ऊपर रखें गए करकट क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। ठनका गिरने से घर के बिजली कनेक्शन में भी आग पकड़ लिया। जिसे घर वालों ने तुरंत ही बिजली कनेक्शन काटा। वही अगल-बगल के कई घरों के बिजली कनेक्शन भी जल गया हैं। कुछ दूरी पर स्थित अपने घर में मोबाइल चार्ज कर रहें पप्पू साह का चार्जर फट गया। अचानक हो रही इस ठकना कि घटना से ग्रामीण काफी दहशत में हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग