बारिश से परेशानी के साथ पुनः बाढ़ की संभावना से लोग भयभीत
- गोपालगंज के पकहाँ व देवापुर में फिर टुटा रिंग बांध
- तरैया सीओ ने बोलेें: बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन तैयार
पूर्व के बाढ़ से 86 गांव की 01 लाख 42 हजार आबादी हुई थी प्रभावित
तरैया(सारण)। प्रखंड में अभी बाढ़ की त्रासदी से लोग उबरे भी नहीं थे कि पुनः बाढ़ आने की संभावना से लोग भयभीत व चिंतित हो गए है। उसपर तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से तरैया बाजार स्थित स्टेट हाईवे पर लबालब पानी भरा हुआ है। जिससे गाड़ियों के आने-जाने से उड़ी पानी के छींटों से दुकानदारों के रखे सामान भींग जा रहे है। इससे सभी परेशान है। ग्रामीण पुनः पानी का दबाव से खदरा नदी पर बना डायवर्शन ध्वस्त होते ही एक बार फिर थाना, हॉस्पिटल, प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत दर्जनों गांवों का संपर्क टूट जाएगा। पूर्व के आए प्रलयकारी बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। जिसमें कई पक्का मकान ध्वस्त हो गए थे।झोपड़ीनुमा घर तो ताश की पत्तों की तरह बिखर गए थे।बाढ़ के कहर से लोग बेघर होकर ऊंचे स्थान, बांध व सड़क के किनारे रहने लगे थे। अभी भी आकुचक गांव स्थित सारण तटबंध पर विस्तापित हो बहुत से परिवार टेंट लगा कर रह रहे है। प्रखंड में बाढ़ की विभीषिका ने 20 लोगों को लील लिया था। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से चारो तरफ पानी लबालब भरा हुआ है। जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़, बारिश व कोरोना की कहर से लोग त्राहिमाम कह रहे है। सीओ अंकु गुप्ता ने कहा कि पुनः बाढ़ आने की संभावना है। जिसे निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग