गुजरात से प्यार में बहला फुसलाकर लायी नाबालिग लड़की मशरक से बरामद
मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के एकावना गांव से मशरक पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद किया। मामला है कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहट्टी गांव निवासी अच्छेलाल राय का पुत्र गुड्डू राय गुजरात के भरूच में फैक्ट्री में नौकरी करता था वही उसने बक्सर के नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर बिहार लेकर चला आया। लड़की के परिजनों ने गुजरात के भरूच जिले के अकेलेश्वर ग्रामीण थाना मे इस मामले में एक मामला दर्ज कराया जिस पर गुजरात पुलिस ने आरोपित लड़के के मोबाइल डिवाइस को सर्विलांस पर लिया तों लोकेशन बिहार के सारण जिले के मशरक थाना बताया। गुजरात पुलिस के द्वारा गठित टीम में हेड कांस्टेबल अनिल भाई, महिला हेड कांस्टेबल दनयन्ति, कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मशरक थाना पहुंच थाना पुलिस की मदद से लड़की को बरामद कर लिया गया।जो आरोपित ने अपनी शादीशुदा बहन के यहा लाकर रखा हुआ था। मामले में गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बताया कि आरोपित गुड्डू यादव ने नाबालिग लड़की को लेकर अपनी शादीशुदा बहन मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के एकावना गांव निवासी कविता देवी के पास लाकर रख दिया जिसे मशरक पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया है।वही पुलिस आने की सूचना पर आरोपित लड़का फरार हो गया। गुजरात पुलिस ने बरामद लड़की को लेकर गुजरात चलें गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग