राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

इसुआपुर चवर में डूबने युवक की मौत, सदमें में परिजन 

इसुआपुर चवर में डूबने युवक की मौत, सदमें में परिजन 

इसुआपुर गांव के नरजोरवा चेवर में शौच करने गए जंगली नट के 35 वर्षीय पुत्र राजेश नट की चेवर में लगे पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शरीर को पानी में तैरते हुए गांव के ही कुछ भैंस चरा रहे बच्चों ने देखा और देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और पानी में तैरते हुए मृत शरीर को लोगों ने  बाहर निकाला। घटना की खबर सुन परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर इसुआपुर थाना भी घटना की सूचना मिलत  ही मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक ग्राम-परसा थाना इसुआपुर का निवासी बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही केरवां पंचायत के मुखिया पति मनोज राय को मिली तो घटना स्थल पर पहुँचे एवं मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द हर सम्भव मदद करने एवं सरकार से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बकरी का खरीद-बिक्री करता था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही इसुआपुर अंचलाधिकारी पुष्पल कुमार, केरवां के वार्ड सदस्य शहादत हुसैन, संजय राय, कबूतरी देवी सभी घटनास्थल पर पहुँचे हुए थे एवं परिजनों को सरकारी मदद जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन भी दिए।